करौली में स्मैक का सप्लायर गिरफ्तार:कोटा से लाकर 5 क्षेत्रों में करता था सप्लाई, वॉइस रिकॉर्डिंग से करता था संपर्क

करौली में लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश चंद्र उर्फ पिंटू मीणा के रूप में हुई है, जो हिंजापुर थाना कुड़गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी वासुदेव बसवाल के नेतृत्व में टीम मासलपुर थाने के एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी की तलाश में करौली पहुंची थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खेतों में भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोटा से स्मैक खरीदकर ट्रेन से करौली लाता था। वह गंगापुर सिटी, सपोटरा, हिंडौन, मासलपुर और करौली क्षेत्र में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने करीब 15-20 दिन पहले बड़ापुरा थाना मासलपुर के करण सिंह मीणा और महाराज सिंह मीणा को 15 ग्राम स्मैक बेची थी। जिन्हें मासलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस से बचने के लिए कॉल के बजाय वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर बेचता था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *