कर्मचारियों का अधिकारियों को जवाब- बेडशीट कहीं दूसरी जगह रख दी गई थी जो मिल गई हैं

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे के अधीन आते कैरेज एंड वैगन विभाग से 2 हजार बेडशीट चोरी होने के मामले में विभाग ने रेलवे कर्मचारियों को एसएफ-5 चार्जशीट जारी की है। यह कार्रवाई रेलवे के एजीएम मोहित चंद्रा की ओर से की गई है। मामला उजागर होने के बाद जांच हुई तो रेलवे कर्मचारियों ने अधिकारियों को जवाब दिया कि यह बेडशीट कहीं दूसरी जगह गलती से रख दी गई थी जो मिल गई हैं। इस जवाब के बाद रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों को उक्त मेजर चार्जशीट जारी की है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में रेलवे के उच्चाधिकारियों ने जीआरपी को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की, जिससे साफ है कि रेलवे ने अपने कर्मचारी को बचाने की खातिर ऐसा नहीं किया और विभागीय कार्रवाई कर दी। बता दें कि 3 फरवरी 2025 को कैरेज एंड वैगन विभाग से 2 हजार के करीब बेडशीट गायब हो गई थी। इन बेडशीटों की काफी तलाश की गई थी, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली। इस मामले में विभाग के एसएसई ने जीआरपी के एसएचओ, सीडीओ और एडीएमई को शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डीएमई को इस मामले की जांच दी गई। जिसके पश्चात उक्त कार्रवाई की गई। एडवोकेट पीसी शर्मा का कहना है कि यह बेडशीट्स चोरी हुई थी। विभाग ने अपने कर्मचारियों को बचाने की खातिर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। विभागीय कार्रवाई करके मेजर चार्जशीट तो जारी कर दी गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *