हरियाणा चुनाव में पानी देने का ऐलान करने वाली ‘आप’ धरने लगा ड्रामेबाजी कर रही : श्वेत मलिक

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्व सांसद व पूर्व भाजपा पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के सामने पंजाब की ‘आप’ सरकार ने पंजाब के जल हित्तो की कमजोर पैरवी की व पंजाब के पक्ष में कमजोर दलीले दी और अब शर्मिंदगी में धरना प्रदर्शन कर रही है। मलिक ने कहा कि भाजपा पंजाब अपने स्टैंड पर है कि इस समय पंजाब का पानी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावो में आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब का पानी हरियाणा को देने का ऐलान किया और अब खुद धरनेबाजी करके ड्रामेबाजी कर रही है। मलिक ने कहा कि पंजाब भाजपा चट्टान की तरह पंजाब के हितों के साथ खड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *