कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित:बिना नल कनेक्शन भेजा 45,239 रुपए का बिल, शिकायत पर सुनवाई नहीं‎

कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में मंगलवार को नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। लालघाटी गुफा मंदिर के पास रहने वाले चंदन सिंह विश्वकर्मा ने शिकायत की कि उन्होंने नल कनेक्शन नहीं लिया लेकिन नगर निगम ने उन्हें 45,239 रुपए का बिल भेज दिया है। वार्ड क्रमांक 7, मकान नंबर 67 में रहने वाले विश्वकर्मा ने बताया कि वे नगर निगम के वार्ड कार्यालय से लेकर महापौर तक को शिकायत कर चुके, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि नगर निगम की जन सुनवाई में आवेदन देने पर भी किसी ने मौका मुआयना करना जरूरी नहीं समझा। नगर निगम जोन 2 के सहायक यंत्री अमरीश सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, वे मौका मुआयना करेंगे। शिकायत सही पाई जाने पर बिल माफ करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजेंगे । इधर, आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय की जनसुनवाई में एक ही आवेदन आया। यहां कर्मचारी ने माना कि लंबे समय से लोग यहां जनसुनवाई में नहीं आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *