कल से चलेगी हिसार-हडपसर(पुणे)-हिसार ट्रेन:सीकर स्टेशन पर भी होगा ठहराव, 31 मार्च तक होगा ट्रेन का संचालन

होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी बीच रेलवे ने हिसार-हडपसर(पुणे) -हिसार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। इस ट्रेन का संचालन 9 मार्च से 31 मार्च तक होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04725, हिसार-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 मार्च से 30 मार्च तक हिसार से रविवार को सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 पर जयपुर और अगले दिन सोमवार को 10.45 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726,हडपसर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 मार्च से 31 मार्च तक हडपसर से सोमवार को शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 10:15 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सदुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *