डीग जिले के कुम्हेर कस्बे में कल से लापता हुए बच्चे के शव घर के पास बनी पोखर में मिला। बच्चा कल घर से गाय को रोटी खिलाने के लिए गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बच्चे के परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की आज बच्चे के परिजनों को शक हुआ कि कही बच्चा पोखर में तो, नहीं गिर गया था। SDRF की टीम ने पोखर में सर्च किया। जहां से बच्चे का शव निकला। गाय को रोटी खिलाने गया था कार्तिक बच्चे के पिता ओमप्रकाश निवासी गुदड़ी मोहल्ला ने बताया कि कल दोपहर 1 बजे मेरा बेटा कार्तिक (5) गाय को रोटी खिलाने के लिए गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। कार्तिक को पूरे मोहल्ले और सहित सभी पहचान वालों के यहां भी देखा लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा। आज सुबह शक हुआ कि कहीं कार्तिक पोखर में तो, नहीं गिर गया है। 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन जिसके बाद कुम्हेर पुलिस को कार्तिक के गुमशुदा होने की सूचना दी। कुम्हेर पुलिस कार्तिक के घर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। SDRF की टीम ने करीब 4 घंटे तक पोखर में सर्च ऑपरेशन चलाया। तब जाकर पोखर से कार्तिक का शव मिला। पैर फिसलने से पोखर में गिरा कार्तिक कुम्हेर थाने के हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों को शक था कि उनका बच्चा पोखर में गिर गया है। जिसके बाद मौके पर SDRF की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। SDRF की टीम ने बच्चे के शव को पोखर से निकाल लिया है। बच्चा कल से लापता था। कार्तिक के घर से पोखर की दूरी करीब 30 मीटर है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बच्चा गाय को रोटी खिलाते समय पोखर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।


