कवर्धा में 400 से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

भास्कर न्यूज | कवर्धा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कवर्धा में 400 से ज्यादा मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की कोशिश की जा रही है। कुछ अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा फर्जी शिकायतें कर मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के आदर्श नगर, दर्री पारा, नवाब मोहल्ला, एकता चौक, देवांगन मोहल्ला, तकिया पारा, बीच पारा, लोहारा नाका चौक और घोठिया रोड जैसे इलाकों में रहने वाले मुस्लिम वोटरों ने कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि वे पिछले कई पीढ़ियों से कवर्धा में स्थायी रूप से निवासरत हैं। उनके पूर्वज भी इसी शहर में रहते आए हैं और वर्तमान में उनके मकान, दुकान और व्यवसाय यहीं संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि भी उनके नाम पर दर्ज है। 2003 से दर्ज नाम, फिर भी आपत्ति की जा रही है बताया गया है कि अधिकांश मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं। एसआईआर 2025- 26 प्रक्रिया के तहत उन्होंने बीएलओ के समक्ष उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए और उनके नामों की पुष्टि भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके बावजूद कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि संबंधित मतदाता अपने वार्ड में निवासरत नहीं हैं। आयोग व कार्यालय को गलत जानकारी दी गई मामले में गंभीर आरोप यह है कि कुछ अनधिकृत व्यक्तियों ने अपने वार्ड के अलावा अन्य वार्डों के 50 से 70 मतदाताओं के नाम पर फार्म- 7 भरकर आपत्तियां दर्ज की है। निर्वाचन आयोग और तहसील कार्यालय को कथित रूप से भ्रामक जानकारी दी। इसके आधार पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया। अन्य आरोप भी हैं। बीएलओ को जांच के लिए लिखा है: एसडीएम कवर्धा एसडीएम चेतन साहू का कहना है कि गलत आधार पर फार्म- 7 भर के आपत्ति आई है। नाम न काटने को लेकर आवेदन आई है। बीएलओ को जांच के लिए लिखा गया है। जांच के बाद लगता है कि आवेदन गलत है, तो उसे खारिज करने कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *