बिजई| ग्राम पंचायत बिजई में राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारू न होने से ग्रामीण परेशान हैं। जनवरी माह का चावल अभी तक खाद्य गोदाम में नहीं पहुंचा है। इससे हितग्राही बार- बार दुकानों पर जाकर स्थिति जानने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 तारीख से 10 तारीख तक चावल वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी। लेकिन अब तक कई लोग चावल के लिए दुकान में आकर पूछते रहे और निराश होकर लौट गए। हितग्राही जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।


