कवि पानुरी व निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

बोकारो | खोरठा साहित्य सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में एनजेएम प्ले स्कूल तेलीडीह बस्ती चास में खोरठा भाषा के पितामह कवि श्रीनिवास पानुरी और झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई। जयंती सभा में बतौर मुख्य अतिथि खोरठा लिपि शोधकर्ता एवं खोरठा साहित्यकार डॉ. नागेश्वर महतो व अन्य ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। कहा कि श्रीनिवास पानूरी खोरठा भाषा को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वहीं शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन में वही भूमिका निभाया, जो आजादी के आंदोलन में शहीद भगत सिंह के द्वारा निभाया गया। मौके पर प्राचार्य राखी कुमारी, शिवनंदन भगत, रामदेव रजक, प्रिंस महतो, सूर्य देव प्रसाद, वासुदेव आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *