बोकारो | जायसवाल समाज सर्ववर्गीय बोकारो की बैठक बुद्ध विहार सेक्टर-4 में अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के एकता और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि एकता ही शक्ति है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही, अंतर-उपजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संयुक्त महामंत्री तारनी जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारंभ में समाज का सम्मेलन आयोजित करेगा, इसमें समाज के सभी बड़े नाम शामिल होंगे। बैठक में सेवानिवृत डीएसपी विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार प्रिय आदि थे।


