भास्कर न्यूज | बोकारो जिला आयुष विभाग के योग भवन में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाया गया। आयुष विभाग में कार्यरत जिले के सभी चिकित्सक शामिल हुए। संचालन विभागीय जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने की। मुख्य वक्ता जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर पांडे थे। डॉ. पांडे ने वाजपेयी के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने देश के विकास में मील का पत्थर माने जाने वाले ग्राम सड़क योजना लागू किया। उन्होंने विश्व पटल पर छाने वाली योजना पोखरण परमाणु परीक्षण तथा संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण की भी चर्चा की। अन्य वक्ताओं में डॉ. विनय चंद्र मांझी, डॉ. भरत कुमार विक्रम, विमल मिश्रा आदि थे।


