स्नेही समाज का वार्षिक महोत्सव सह वनभोज कार्यक्रम में दिखाई एकजुटता

बोकारो | सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में स्नेही समाज की ओर से वार्षिक महोत्सव सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों सदस्यों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव नंद प्रसाद पूर्व कमिश्नर, विश्वनाथ साहू पूर्व न्यायाधीश रांची, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, अनिल गुप्ता, तेली साहू समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार साव आदि शामिल हुए। वर्ष 1973 से संचालित स्नेही परिवार समाज के अध्यक्ष दिनेश कुमार साह, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष साहु ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्नेही समाज के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता,सूर्यकांत गुप्त, एसके प्रसाद, एसके गुप्त, ज्योति लाल शाह, पी शाह, रब साहू, शंकर शाह, शेखर सुमन आदि की भूमिका सराहनीय रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *