कश्मीर नगर में शिव पालनहार सेवा संघ ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

भास्कर न्यूज | लुधियाना धार्मिक एवं सामाजिक संस्था शिव पालनहार सेवा संघ द्वारा सोमवार को कश्मीर नगर क्षेत्र में पहली भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में निकाली इस फेरी के माध्यम से संस्था के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल धर्म यात्रा में शामिल होने का सादर न्योता दिया। कश्मीर नगर चौक से आरंभ हुई यह प्रभात फेरी गौशाला रोड डिवीजन नंबर-3 और बाबा थान सिंह चौक से होती हुई शिंगार सिनेमा रोड तक पहुंची। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए फेरी वापस कश्मीर नगर में जाकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। संगठन के प्रधान साहिल बल्दी ने बताया कि इस फेरी का मुख्य उद्देश्य मोहल्ला निवासियों को 1 फरवरी की विशाल यात्रा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आमंत्रित करना था। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आगामी यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए कश्मीर नगर चौक से 2 हजार गैसी गुब्बारे हवा में छोड़े जाएंगे, जो सनातन धर्म के प्रचार और विश्व शांति का संदेश देंगे। इस धार्मिक आयोजन में विपिन वैद, राज बग्गा, कृष्ण गोपाल, धनी वैद, गौरव, करण, पारस, गीतांश, निखिल और लक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला संकीर्तन मंडली और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *