कांकेर में खराब सड़कों पर कांग्रेस नेत्री का विरोध:2 बार चक्काजाम के बाद भी नहीं हुआ निर्माण, VIDEO जारी कर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस नेत्री ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देवरी चौक और कोडेजूंगा चौक में दो अलग-अलग चक्काजाम के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। मृदुला भास्कर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की मांग की थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कई बार सड़कों की खराब स्थिति से अवगत कराया गया। मॉनसून के कारण सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। जर्जर सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। भास्कर ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। संगठन करेगी उग्र आंदोलन बता दें कि मृदुला भास्कर ने पहले भी कई स्थानीय समस्याओं को लेकर वीडियो बनाया हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी हमारी बातों पर ध्यान नही दे रहे है, 20 दिन के अंदर सड़क बनाने का दावा देकर चकमा दिया गया है। अब हम जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और अंत तक इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाकर रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *