कांग्रेसी बोले-BJP बड़ी साजिश के तहत दर्ज करवाई आपत्तियां:ब्लक में हस्ताक्षर किए आ रहे है प्रपत्र-7; सांसद बोले- यह वोट चोरी तो है

बाड़मेर में SIR प्रोसेस का काम अंतिम पड़ाव में है। लेकिन कांग्रेस उपखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रसियों का आरोप है कि साजिश के तहत वोट काटने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी के बीएलए-2 के फर्जी साइन करवाकर फॉर्म-7 भरकर आपत्तियां दर्ज करवाई जा रही है। यहां के रहने वाले लोगों को गंगानगर का बताया जा रहा है। अल्पसंख्यकों का वोट देने के अधिकार को छीना जा रहा है। सोमवार को सेड़वा में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीजेपी सुनिश्चित तरीके से प्रपत्र-7 भरकर नाम कटवाने का प्रयास कर रही है। सेड़वा एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद वहां से लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, पूर्व मंत्री गफूर अहमद पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा- फार्म नंबर-7 गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर पेश किए जा रहे है। यह शिकायत हर विधानसभा क्षेत्र से आ रही है। सबसे ज्यादा चौहटन से आई है। हर बूथ पर 25 से लेकर 500 तक नाम गैर कानूनी तरीके से काटे जा रहे है। एसआईआर में संदेह पैदा हो रहा है। अब लोगों को समझ में आ रहा है कि किस प्रकार से वोट चोरी हो रही है। सालों से यहां पर बैठे है उनके नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी पार्टी के पक्ष के वोट नहीं है उनके काटने का बड़े स्तर पर सरकार और बीजेपी की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा है। फॉर्म-7 भरकर आते है और एसडीएम ऑफिस में जाते है। एसडीएम बीएलए को बोलता है इन नामों पर आपत्तियां दर्ज करवाओ, बीएलए की हिम्मत की दाद देता हूं जो हिम्मत करके आए है। हरीश चौधरी ने बताया कि कुछ मामलों में निरक्षर महिलाओं के कथित तौर पर झूठे हस्ताक्षर कराए जाने, पति-पत्नी के नाम अलग-अलग काटे जाने तथा सत्यापित मतदाताओं को अन्यत्र स्थानांतरित दर्शाने जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में योजनाबद्ध तरीके से मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए आवेदन दिए जाने और इस संबंध में दबाव बनाए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन बीएलए-2 के नाम व हस्ताक्षर से फॉर्म-07 भरे जा रहे हैं, उन्हें स्वयं इसकी जानकारी तक नहीं है, बल्कि भाजपा से जुड़े कुछ बीएलए-2 ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस कथित षड्यंत्र की जानकारी दी है। पूर्व मंत्री गफूर अहमद ने बताया- एसआईआर की प्रक्रिया तकरीबन-तकरीबन पूरी हो गई। अब फार्म-7 भरकर अल्पसंख्यक लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटने की असफल कोशिश की जा रही है। हमको इस बारे में जानकारी लगने पर हम विरोध करने के लिए आए है। हमारे साथ में 20 से बीएलए-2 भारतीय जनता पार्टी के है। उनके झूठे हस्ताक्षर करके हमको गंगानगर का निवासी बता दिया गया है। बड़े से बड़ा आदमी वोटर लिस्ट में एक आपत्ति दर्ज करवा सकता है। बीएलए-2 होता है उसके पास एक साथ 10 लोगों की आपत्तियां दे सकता है। लेकिन सेड़वा एसडीएम बीएलओ को बुलाकर निर्देशित करते है कि प्रपत्र-7 फॉर्म भरकर करो। आज हमारा संदेह पक्का हो गया है बहुत बड़ी साजिश के तहत नाम काटे जा रहे है। हमारे नेता राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे है। यह साबित हो गया कि वोट चोरी इस प्रकार से हो रही है। इसका उदाहरण हमारे सामने है। हमारे मूल अधिकारी वोट देने का है उसको छीनने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने बताया कि भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा मतदाता सूचियों से बिना वजह लोगों के नाम काटना लोकतंत्र पर हमला है। संविधान ने सभी वर्गों के लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है, जिसे इस प्रकार से छीना जा रहा है। यह जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, हम इसके खिलाफ आवाज को सदैव बुलंद रखेंगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद, पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली, सेड़वा प्रधान रमेश भील, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौहटन तिलोक पोटलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेड़वा दीन मोहम्मद, धनाऊ उप-प्रधान शूजा मोहम्मद, सेड़वा उप-प्रधान रूगनाथ राम विश्नोई, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाज दर्श, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव किशन कागा समेत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा मामले की सम्पूर्ण जांच की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *