अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मुद्दे पर शुक्रवार को दौसा में गांधी तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रधान प्रहलाद मीणा ने कहा कि अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बंधक बनाकर वापस भारत भेज दिया गया, लेकिन केन्द्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है। देश की आम जनता को केन्द्र सरकार से यह उम्मीद नहीं थी। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रुकमणी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। देश आज विश्व के शक्तिशाली देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। अमेरिका में रह रहे भारतीयों को अपमानजनक तरीके से बाहर किया जा रहा है। यह बहुत गंभीर मामला है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इस दौरान लवाण प्रधान बीना बैरवा, मंडल अध्यक्ष शरद नागर, जगदीश श्यालावास, अनिता मीणा, शीतल चौबे, नरेंद्र जैमन, गायत्री शर्मा, मानसिंह मीणा, सियाराम सत्तावन, कमल पीलवा, गोपराज महावर, जयराम बैरवा, कल्याण मीणा, हनुमान जागा, जगदीश शर्मा, एडवोकेट कैलाश गोठवाल, हेमराज बैरवा, रामनारायण पंडा, पीसी मीणा, रामवतार बंशीवाल, रामकिशन अभयपुरा, पृथ्वी गुर्जर, विनोद भंडारी, कृष्ण कुमार गुर्जर, राजेश बैरवा, चंपा देवी, कैलाशी देवी, प्रवक्ता मुकेश राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


