जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन:अमेरिका से भारतीयों को जंजीरों में बांधकर लाने का विरोध, पुतला दहन कर दिया ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा ने अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों को जंजीरो में जकड़कर बेहद अमानवीय तरीके से सेना के विमान द्वारा देश वापस भेजने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया। इसे लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। बांसवाड़ा के विधायक और पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के नेतृत्व में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पडया ने बताया कि ये भारत और भारतीयों का अपमान है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इतना होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी गांव से लगाकर दिल्ली तक चूप है। इससे देश का अपमान हो रहा हैं और वे खामोश है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि इस अनैतिक अमाननीय व्यवहार से भारत की जनता दुखी और आक्रोशित है। देश की अस्मिता के लिए कांग्रेस इस कृत्य का विरोध करती हैं। जिला सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोसी ने कहा कि भारतवासियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार हो और सम्मानजनक उन्हें वापस लाने की व्यवस्था भारत सरकार स्वयं करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *