कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान पर जोर:खंडवा में ग्रामीण-शहरी क्षेत्र से एक लाख हस्ताक्षर जुटाएगी; चुनाव आयोग, राष्ट्रपति को देंगे

वोट चोर गद्दी छोड़, नारे के साथ खंडवा जिला कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। गांधी भवन में आयोजित एक बैठक में, पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 अक्टूबर तक जिलेभर से 1 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर जुटाने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य कथित वोट चोरी और मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब होने के गंभीर मुद्दे पर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पालसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह अभियान केवल खंडवा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हम उन ताकतों को बेनकाब करें, जो लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। हर एक वोट कीमती है, और हम किसी को भी इसे चुराने नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि खंडवा जिले के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। एक लाख हस्ताक्षर के लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करेंगे। हर नागरिक वोट सुरक्षित रहे- प्रतिभा रघुवंशी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा, यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संविधान की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की एक निर्णायक पहल है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर एक निगरानी टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन की गतिविधियों पर नजर रखेगी। राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपेंगे जनादेश हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की योजना बनाई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस मुद्दे के बारे में जागरूक करेंगे और उनसे हस्ताक्षर करवाएंगे। एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को एक सशक्त जनादेश के रूप में राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव समेत अन्य नेता मौजूद थे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, अजीज मदनी, विकास व्यास, चैनसिंह वर्मा, आसिम पटेल, मेहमूद खान, प्रेमांशु जैन, शहजाद पंवार, पार्षद शब्बीर कादरी, तरिक पटेल, असलम गौरी, सागर पवार, मोइज खान, मनोज मंडलोई, अहमद पटेल, दिव्यांश ओझा, यशवंत सिलावट, धर्मेंद्र साकल्ले, अय्यूब लाला, विशाल जैन, नासिर खान, वामनराव जाधव, अब्दुल कादिर, प्रितेश जैन, देवेंद्र यादव, नरसिम्हा सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *