कांग्रेस चास नगर अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को चयन समिति की बैठक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो मारवाड़ी पंचायत भवन धर्मशाला मोड़ चास में चास नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह चास नगर चयन समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने व संचालन वरिष्ठ नेता सुशील झा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चास नगर निगम क्षेत्र की प्रभारी सह चयन समिति सदस्य अनुपमा सिंह, हरेंद्र सिंह शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष के द्वारा चास नगर के प्रस्तावित अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों की सूची चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मौके पर देवेंद्र चौबे, नारायण सिंह चौधरी, हाजी अब्दुल मलिक, अमल दास, बनमाली बाउरी, नागेंद्र चौधरी, शिबू यादव, सुधीर, नेहा यादव आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *