सेक्टर-6 से पिंड्राजोरा के लैब टेक्नीशियन का अगवा

बोकारो | सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से पिंड्राजोरा उप स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार (48) रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी रूनी देवी ने गुरुवार को सेक्टर-6 थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया कि वह 27 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे पिंड्राजोरा उप स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे। इससे परिवार के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी। रातभर रिश्तेदारों के अलावा उनके दोस्तों से जानकारी लिया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें लैब टेक्नीशियन को एक महिला के साथ देखा गया है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *