पंचायतों में दिशोम गुरु के सम्मान में रात्रि पाठशाला का होगा आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आदिवासी समाज को उनका हक व अधिकार दिलाने और उनका सर्वांगीण विकास को लेकर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। इस अभियान में जन जागरुकता काफी जरूरी है। इस उद्देश्य को लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर आदि संवाद मित्र बनाया जाएगा। जो अभियान के तहत सभी गतिविधियों से अवगत कराएगा। अभियान को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है। उक्त बातें डीसी अजय नाथ झा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम के तहत जिले के 125 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिसमें गोमिया प्रखंड में 72 गांव, पेटरवार प्रखंड में 18 गांव, चास प्रखंड में 6 गांव, नावाडीह प्रखंड में 4 गांव, चंदनकियारी प्रखंड में 2 गांव, चंद्रपुरा प्रखंड में एक गांव, जरीडीह प्रखंड में 14 गांव, कसमार प्रखंड में सात गांव व बेरमो प्रखंड में एक गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों का समग्र विकास करना प्रशासन का लक्ष्य है। डीसी ने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में रात्रि पाठशाला चलाई जाएगी। रात्रि पाठशाला दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के सम्मान में आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बुजुर्गों, कामगार व श्रमिकों को शिक्षा का अवसर देना, साथ ही जागरुकता बढ़ाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *