बेमेतरा| जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी की है। पहली सूची में जिला पंचायत के 7 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। जिनमें क्षेत्र क्रमांक 1 से रिमझिम तिवारी, क्षेत्र क्रमांक 6 से अंजली सतीष मारकंडेय, क्षेत्र क्रमांक 8 से पार्वती जोगेन्द्र पटेल, क्षेत्र क्रमांक 9 से सविता महेन्द्र साहू, क्षेत्र क्रमांक 10 से संतोष वर्मा, क्षेत्र क्रमांक 11 से ममता दिनेश वर्मा, क्षेत्र क्रमांक 13 से तोरण नायक शामिल हैं।


