काठीकुंड में तीन करोड़ से बनेगा अनाज गोदाम, सांसद ने किया कार्य का शिलान्यास

दुमका|दुमका सांसद नलिन सोरेन और उनकी पत्नी सह जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले खाद्य आपूर्ति गोदाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। भवन निर्माण विभाग करीब 2. 97 करोड़ की लागत से इसका कार्य कराएगा। सांसद ने कहा कि प्रखंड मे गोदाम निर्माण कार्य कई वर्षो से लंबित था, अब यह बनना शुरू हो जाएगा। उन्होंने संवेदक से निर्माण कार्य को अच्छे ढंग से व गुणवत्ता पूर्ण बनने का निर्देश दिया। जायस बेसरा ने कहा कि गोदाम के निर्माण का उद्देश्य अनाज के खराब होने की संभावना को कम करना और उसकी गुणवत्ता बनाए रखना है। पुराने और कम क्षमता वाले गोदाम की जर्जर स्थिति के कारण पहले से एक चिंता का विषय थी। अब किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मौक़े पर बीडीओ सौरभ कुमार, सीओ ममता मरांडी, पंचायत के मुखिया रोशन मुर्मू, विभागीय कनीय अभियंता चन्दन कुमार,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, उपाध्यक्ष सनाऊल अंसारी, सचिव सिमोन टुडू, दुलाल बेसरा, हेमंत भगत व अजय भगत के साथ अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *