कामां के योगेश सैनी को ‘वेस्ट प्लेयर’ अवॉर्ड मिला:खेलो इंडिया वुशू गेम- 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित, नेशनल हेल्थ क्लब ने किया सम्मान

कामां के नेशनल हेल्थ क्लब में योगेश सैनी का ‘वेस्ट प्लेयर’ अवॉर्ड जीतने पर सम्मान किया गया। उन्हें खेलो इंडिया वुशू गेम 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह सम्मान मिला। जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सब्जी मंडी कामां निवासी योगेश सैनी, जो प्रदीप सैनी पीटीआई के पुत्र हैं, को ‘वेस्ट ऑफ द प्लेयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया। वुशू खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल हेल्थ क्लब के संचालक पवन शर्मा, सोनू सैनी और राधेश्याम दीक्षित सहित उनके मित्रों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाई गई और साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन गहलोत, विक्की गहलोत, भोला, चिंटू अग्रवाल, सचिन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, सचिन जैन, शेरा गुर्जर, बंटी शर्मा और अन्य कई लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने योगेश सैनी का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *