कामां में अवैध शराब ठेके के खिलाफ किया प्रदर्शन:महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

डीग जिले के कामां उपखंड के नौनेरा गांव की महिलाओं ने अवैध शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कामां उपखंड अधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और उपखंड अधिकारी सुभाष चंद यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि नौनेरा गांव के जाटव मोहल्ले में एक शराब का ठेका अवैध रूप से बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है। यहां हरियाणा और राजस्थान की देसी व अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। महिलाओं के अनुसार इस अवैध ठेके के आसपास शराबी हंगामा करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब होता है। वे महिलाओं से छेड़खानी भी करते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आक्रोशित महिलाओं ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि इस अवैध रूप से संचालित शराब के ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *