लुधियाना| दिल्ली के एक व्यक्ति ने लुधियाना के बिजनेसमैन से 2.37 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित जीवन जैन ने थाना डिवीजन-5 में आरोपी अनुराग बांसल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जीवन जैन ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में एक घर का सौदा 7 करोड़ में आरोपी से किया था। आरोपी ने 6.62 करोड़ तो ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब जीवन ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने 4.25 करोड़ दिए। लेकिन बाकी के 2.37 करोड़ रुपये नहीं लौटाए।


