पार्किंग न होने से 8 होटल सील किए

लुधियाना|हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम हरकत में आई है। निगम ने पार्किंग को लेकर जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर आठ होटल सील किए। इनमें होटल ए स्टार, होटल ऑर्चिड, होटल पालम व्यू, होटल थ्री इन, डीआज्ञा, कीप इंटरनेशनल और शाम नगर में स्थित दो होटल शामिल हैं। शुक्रवार को निगम टीम ने शहर मंे एमसी जोन डी के अंतर्गत बने होटलों पर कार्रवाई की। टीम ने बाड़ेवाल रोड, फिरोजपुर रोड, शाम नगर रोड, हरनाम नगर रोड और दुगरी रोड में स्थित आठ होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिल्डिंग इंस्पेक्टर पॉलपरनीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह के उल्लंघन वाले और होटलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट में दायर की गई है होटलों को लेकर शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सब्बरवाल की ओर से निगम क्षेत्र में बने होटलों में गाइडलाइंस के उल्लंघन को लेकर शिकायत की गई है। रोहित सब्बरवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने निगम को सर्वे कराने के आदेश दिए थे जिसके बाद निगम ने रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट में होटल का नाम, कितने एरिया में बना है, पार्किंग है या नहीं, क्या उल्लंघन की गई है आदि का उल्लेख किया गया था। हाईकोर्ट में विचाराधीन इस मामले में सुनवाई की गई थी। निगम को उल्लंघना करने वाले होटलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *