सरायकेला । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीनी निवासी मनोज मुखी का कल निधन हो गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को उनके आवास पर पहुंचकर परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि दिवंगत मनोज मुखी भाजपा के एक वरिष्ठ और जिम्मेदार कार्यकर्ता थे। उनके निधन से निश्चित रूप से संगठन को नुकसान पहुंचा है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


