कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत

कोरबा| कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर पाली क्षेत्र में तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पाली थाना अंतर्गत चैतमा के समीपस्थ चटवाभावना गांव निवासी राम प्रसाद पावले (38) रविवार को बाइक में कटघोरा-बिलासुपर हाईवे पर गुजर रहा था। इस दौरान पाली थाना क्षेत्र के माखनपुर के पास तेजरफ्तार कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चला रहा राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पाली पुलिस ने मामले में दुर्घटनाकारित कार जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *