कार-बोलेरो की भिड़ंत; एक परिवार के 5 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल जोधपुर रेफर; मेगा हाईवे पर हुई आमने-सामने की टक्कर

बालोतरा जिले में अल्टो कार और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिणधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको जोधपुर रेफर कर दिया। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। सिणधरी से गांव लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार पायला निवासी अशोक कुमार सोनी अपने परिवार के साथ सिणधरी से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान मेगा हाईवे पर गुजरात की तरफ से आ रही बोलेरो की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ही वाहनों में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को सिणधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां अल्टो कार सवार अशोक कुमार सोनी, उनके बेटे, पुत्र वधू और पोता-पोती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 8 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। एसपी हरिशंकर ने बताया- हादसे की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है… ये खबर भी पढ़िए… महाकुंभ में जा रहे पति-पत्नी की मौत:हाईवे पर ट्रक में घुसी कार; बेटा, बहू समेत 4 घायल दौसा से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) महाकुंभ स्नान के लिए गए पति-पत्नी की कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर मौत हो गई। सोमवार सुबह बारा (कानपुर) के पास उनकी कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दंपती के साथ जा रहे बेटा, बहू, रिश्तेदार और ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *