किरनापुर जंगल में हॉकफोर्स-नक्सलियों के बीच फायरिंग:कीचड़ में मिले जूतों के निशान, डेली यूज का सामान लेने कलकत्ता गांव आए थे

बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई है। यह घटना शुक्रवार देर रात किन्ही पुलिस चौकी के वनग्राम कलकत्ता, आलीटोला और बोदालझोला के जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार कीचड़ में नक्सलियों के जूते के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर उनके आधे दर्जन या उससे ज्यादा होने का अनुमान है। पुलिस ने बताया कि नक्सली डैली यूज का सामान लेने के लिए कलकत्ता गांव की ओर आ रहे थे, तभी उनका सामना हॉकफोर्स से हो गया। गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात करना चाही। लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किए। जिले में 15 दिन के भीतर नक्सलियों की यह दूसरी मौजूदगी है। इससे पहले 17 सितंबर को लांजी के चौरिया जंगल में नक्सलियों ने देवेंद्र यादव नामक युवक की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने देवेंद्र को पुलिस मुखबिर बताया था, जबकि बालाघाट पुलिस ने उसे निर्दोष ग्रामीण युवक बताया था। परसवाड़ा-मलाजखंड दलम ने देवेंद्र की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *