बैतूल में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर परामर्श सम्मेलन:रिटायर्ड जस्टिस और सांसद ने लाभ और आमजन की भागीदारी पर प्रकाश डाला

बैतूल में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा पर एक महत्वपूर्ण परामर्श सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी और सरल बनाना था। यह आयोजन शनिवार दोपहर 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (पीएम श्री जेएच कॉलेज) में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक रोहित आर्य मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने इस अवधारणा की आवश्यकता, संभावनाओं और इसके कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गादास उइके ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने इस विचार को विकसित भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम बताते हुए आम जन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। जिला संयोजक अतीत पवार ने जानकारी दी कि ऐसे परामर्श सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करना और व्यापक स्तर पर संवाद स्थापित करना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों और छात्र-छात्राओं ने भी सम्मेलन में भाग लिया और अपने विचार साझा किए। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *