किरन्दुल व दंतेवाड़ा में दो जगह निकलेगी जगन्नाथ की रथयात्रा

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में दो जगह किरन्दुल और दंतेवाड़ा में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी, मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जय जगन्नाथ के नारे के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा का रथ भगवान जगन्नाथ के जयकारों से नगर गुंजायमान हुआ। श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने रथयात्रा विधि विधान के साथ दंतेवाड़ा में शनि मंदिर और किरंदुल में राम मंदिर से निकलेगी। सोने की झाड़ू से झाड़ू मारने की परंपरा छेरापहरा की रस्म दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी निभाएंगे। दंतेवाड़ा में शनि मंदिर से बस स्टैंड तक मौसी के घर तक ले जाया जाएगा। दंतेवाड़ा में रथ यात्रा की शुरूआत 4 साल पहले की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त रथ खींचने पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय में शनि मंदिर से बस स्टैंड तक रथयात्रा निकलेगी जिसमें राजनीतिक दलों के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जिलेभर के लोग मौजूद रहेंगे। उत्कल समाज द्वारा अब इस आयोजन के लिए एक समिति भी दंतेवाड़ा में बना दी गई है, कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारी की जा रही है, मंदिर समिति के द्वारा पूरे आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *