राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री को घेरा और उसी सरकार के कृषि मंत्री और गृह राज्य मंत्री का बचाव करते दिखे। जूली ने सोमवार को अलवर में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छे नेता है। नकली खाद बीज वालों को पकड़ते हैं। लेकिन डॉ किरोड़ी जिनको पकड़ते हैं मुख्यमंत्री उनको छोड़ देते हैं। गृह राज्य मंत्री बेढ़म भी सरकार को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन सरकार को डर है कि आगे अंता जैसा हाल पूरे राजस्थान के नहीं हो जाएं। इसलिए राजस्थान में भी एसआईआर के बहाने गरीब, असहाय व घुमंतू परिवारों के वोट काटे जा रहे हैं। यही नहीं ईआरसीपी को लेकर कहा कुछ काम नहीं हाे रहा। अभी अडाणी- अंबानी को टेंडर दिए जा रहे हैं। तहसीलदार व एसडीएम मुकदमा दर्ज नहीं करा पाते जूली ने कहा कि अपराध के मामले में अलवर प्रदेश में प्रथम व भरतपुर सैकंड नंबर पर हैं। बेढ़म के पास के पास गृह का भी चार्ज है। ये पूरे प्रदेश के आंकड़ों की बात कर क्राइम को कम दिखा कर टाल देते हैं। हमारी सरकार में कोई भी एफआईआर दर्ज करा सकता था। लेकिन इस सरकार में तहसीलदार व एसडीएम को मुकदमा दर्ज कराने में मशक्कत करनी पड़ती है। आम आदमी की बात ही छोड़े दें। मुकदमें दर्ज नहीं होते हैं। मुख्यमंत्री अंता में बोलकर आए थे ये सेमीफाइनल अंता उप चुनाव के परिणाम पर जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब वहां गए तब बोलकर गए थे कि ये सेमीफाइनल है। हमारी सरकार के दो साल का परिणाम होगा। अब ये सेमीफाइनल में बुरी तरह हार गए। इनको डर है कि आगे पूरे प्रदेश का अंता जैसा हाल नहीं हो जाए। इसलिए ये प्रदेश में एसआईआर पर जोर देकर गरीबों के वोट काटने में लगे हैं। एसआईआर तो संविधान पर हमला है। संविधान के तहत जनता को वोट का अधिकार मिला है। ये एसआईआर के जरिए वोट छीनते हैं। बीजेपी का नेता तो दिल्ली, बिहार व हरियाणा में वोट कर सकता है। लेकिन गरीब दो दिन फॉर्म भरने में देर हो जाए तो वोट नहीं कर पाएगा। ये कहते हैं घुसपैठिए आ गए। एसआईआर नहीं हो रहा जैसे कोई घुसपैठिया ढूंढ़ रहे हैं। बिहार में 80 लाख वोट काटे तो अब उनको जारी करना चाहिए। ताकि पता चले कौन घुसपैठिया है। जिन मंत्रियों को गांव में नहीं घुसने दिया उन्होंने दूसरों की जमानत जब्त करा दी जूली ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार इतना ही अधिक काम करती है तो बिहार के चुनाव में एनवक्त पर महिलाओं को 10-10 हजार रुपए खाते में क्यों डालने पड़े। लगता है चुनाव आयोग ने तय कर रखा है कि इनकी सरकार बनानी है। बिहार में असल वोट को काटा गया है। बिहार में जिन मंत्रियों को गांव में नहीं घुसने दिया। वे दूसरे प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा रहे हैं। लगता है मशीनों का ज्यादा ही सेट कर रखा है। अंता में गड़बड़ी नहीं की, तब कांग्रेस जीती जूली ने कहा कि अंता के विधानसभा उप चुनाव में गड़बड़ी नहीं की। इनकी प्लानिंग बिहार जैसी होती तो हम अंता में भी चुनाव नहीं जीत पाते। राजस्थान में ईआरसीपी इसलिए पूरी नहीं हो पाएगी कि ईआरसीपी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लेकर आई थी। मोदीजी ने इसकी घोषणा की थी। हमने प्रधानमंत्री को उनकी घोषणा याद दिलाने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार ने ईसरदा व नवनेरा बांध बनाए गए। इनका उद्घाटन मोदीजी से कराया गया। अडाणी अंबानी को टेंडर दे रहे अलवर के रामगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आए थे। तब उन्होंने ईआरसीपी का पानी लाने का वादा किया था। अलवर में एक इंच का पाईप नहीं लगाया गया। कहीं खुदाई या प्लानिंग की हो। अभी तो अडाणी अंबानी को टेंडर दिए जा रहे हैं। पूरी सेंटिंग हुई है। मेघा एंटरप्राइजेज जिसने बीजेपी को बांड दिए थे। उसको टेंडर दिया गया है। बहुत सी चीजें हैं समय आने पर खुलासा होगा। सिलीसेढ़ से पानी लाने पर रोका किसने सिलीसेढ़ पूरे अलवर की नाक है। पूरे अलवर का हक है। पैसे मंजूर हो चुके हैं। पानी तो स्टेट समय से भी आता था। ये कुछ लोग सिलीसेढ़ को लेकर मुद़दा बनाना चाहते हैं। बोरिंग करने का ग्रामीण विरोध करते हैं तो उनकी सुननी चाहिए। पूरे शहर के लिए 150 से अधिक बोरिंग अलवर ग्रामीण में लगी हैं। जूली ने कहा कि बीजेपी के नेता अनर्गल बयान देकर मुझे और डोटासरा को आपस में लड़ाने की कोशिश करते हैं। हम दोनों एक और एक 11 हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सरकार को बचाने में लगे हैं। डॉ किरोड़ी ने नकली फैक्ट्री पकड़ते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा छुड़वा देते हैं। डॉ किरोड़ी अच्छा काम करते हैं। कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा जो आलाकमान तय करेगा।


