माकड़ी| कोंडागांव जिले के ग्राम दंडवन में 16 दिसंबर को कृषि सभापति मेशलाल पोयाम के द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। उनके साथ में माकड़ी के वरिष्ठ कृषि अधिकारी मीना नेताम एवं क्षेत्र के कृषि अधिकारी आलोक यादव, सुतम कवर मौजूद थे। साथ ही एक दिवसीय पीकेवीवाय जैविक खेती प्रशिक्षण दिया गया।


