किसान, मजदूर, मुलाजिमों के मसले हल करने में असफल पंजाब व केंद्र सरकार

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज यूनियन पंजाब की ओर से सांझे तौर पर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें संस्थापक कमल कुमार, चेयरमैन बलविंदर सिंह, सूबा प्रधान रेशम सिंह , शमशेर सिंह, जगतार सिंह ने कहा कि किसान जत्थेबंदी की ओर से 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने समेत धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसमें पंजाब रोडवेज तथा पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज यूनियन की ओर से उनकी हिमायत का फैसला किया गया। किसानों की ओर से रखे समय मुताबिक सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बेशक पूरे दिन हड़ताल संभव नहीं है। इसलिए पूरे पंजाब में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मुकम्मल तौर पर बसों का चक्का जाम करेंगे तथा किसान जत्थेबंदी के जहां भी धरने प्रदर्शन होंगे वह उसमें भारी गिनती में शामिल होंगे। जिसके चलते ट्रांसपोर्ट कर्मियों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ 6 से 8 जनवरी को हड़ताल करके तीखा संघर्ष किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डलेवाल की सेहत काफी नाजुक स्थिति में है। जल्द किसानों के मसले हल किए जाए नहीं तो किसान यूनियन की ओर से जितने भी प्रोग्राम किए जाएंगे पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज यूनियन सभी प्रोग्राम में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *