ग्राहकों को लेकर अंडा विक्रेताओं में हुआ झगड़ा, 4 घायल

लुधियाना| जमालपुर चौक के पास शनिवार रात दो अंडा विक्रेताओं के बीच रंजिश के चलते हिंसक झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पहले पक्ष के सिंगारा सिंह और उनके बेटे मनोज कुमार ने बताया कि वे जमालपुर अवाना के रहने वाले हैं और चौक के पास अंडा बेचने का काम करते हैं। सिंगारा सिंह ने कहा, शनिवार रात करीब चार लोगों ने रंजिश के चलते हथियारों से दोनों पर हमला किया व दोनों घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जोगा और उनके भाई रमन ने बताया कि वे भी जमालपुर चौक पर अंडा बेचते हैं। जोगा ने कहा, पड़ोस में बवाल करने वाले अंडा विक्रेताओं के 5 लोगों ने उन पर गर्म तेल डाल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *