लुधियाना| नेहरू युवा केन्द्र लुधियाना द्वारा एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज के एनएसएस इकाई के सहयोग से जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों मुख्य अतिथि रहे और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज माइम प्रस्तुति द्वारा किया गया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने गिद्दा, भांगड़ा आदि पारंपरिक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसी के समानांतर महाविद्यालय में अलग-अलग स्थानों पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गई। नेहरू युवा केंद्र लुधियाना के संयोजक तथा जिला अधिकारी रशमीत कौर ने आए हुए अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडलों का स्वागत किया। कॉलेज के एनएसएस इकाई के संयोजक डॉ. सौरभ कुमार और डॉ देवीना घई ने कार्यक्रम की देखरेख की। जिला स्तरीय युवा उत्सव के निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में प्रो परमजीत सिंह, प्रो. परमजीत चंद्र, प्रो. बिमलेश, प्रो. गुरविंदर सिंह, प्रो. मनोज अरोड़ा, नवदीप सिंह, गीतू शर्मा, जसप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह, मीनू दत्ता, मोहित पाठक, मधु बनर्जी, जसवीर सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू युवा केन्द्र लुधियाना से अमित कुमार तथा उनकी पूरी टीम सक्रिय रहते हुए युवा उत्सव को सफल बनाया।


