कुंती और भीष्म स्तुति का मार्मिक वर्णन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना बीआरएस नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीधाम वृंदावन से पधारे भागवतोपासक संत गोपराम महाराज ने व्यास पीठ से कुंती और भीष्म स्तुति का मार्मिक वर्णन किया। महाराज ने महाभारत के प्रसंग को समझाते हुए कहा कि माता कुंती ने सुख के बजाय भगवान से विपत्ति का वरदान मांगा था। उन्होंने बताया कि सुख में इंसान ईश्वर को भूल जाता है, लेकिन विपत्ति में वह पल-पल प्रभु को याद करता है। कुंती का यह भाव सिखाता है कि जिस परिस्थिति में भगवान का स्मरण बना रहे, वही जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। इसके पश्चात शुकदेव महाराज के आगमन का प्रसंग सुनाया। कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान मनमोहन अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा व्यास पूजन और आरती के साथ किया गया। मंदिर कमेटी के सुनील शारदा और शमशेर बख्शी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा में मुख्य रूप से सुभाष गुप्ता ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराई। व्यवस्थाओं में सुषमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल और ऋचा अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से कपिल अवतार और शिव-सती चरित्र की कथा सुनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *