भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर आज शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 39वीं विशाल शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ का वह विशेष रथ होगा, जो पूरी तरह सोने और चांदी से सुसज्जित है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार केवल भोले बाबा ही नहीं, बल्कि भगवान हनुमंत लाल और श्री गणपति जी का दरबार भी सोने-चांदी से तैयार किया गया है। शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे दरेसी स्थित रामलीला मैदान में होने वाले विशेष समारोह के साथ होगी। भक्तों की टोलियां और भव्य झांकियां दरेसी से रवाना होकर मीना बाजार, माता रानी चौक, घंटाघर और गिरजाघर चौक जैसे प्रमुख बाजारों से होते हुए निकलेंगी। यात्रा का भव्य स्वागत शिवाला संगला वाला मंदिर में होगा, जहां विशेष आरती का आयोजन किया गया है।


