भास्कर न्यूज | लोहरदगा आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति की बैठक लोहरदगा ब्लॉक स्थित ग्राम कुटमू में स्व दशरथ लोहरा के आवास में मुख्य संरक्षक आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति झारखंड राम शरण तिर्की की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला समिति का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने पर समिति के पुनर्गठन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष राजू लोहरा ने कहा कि केंद्रीय कमेटी का गठन हो चुका है। सभी जिला में जिला समिति का पुनर्गठन करना है क्योंकि कार्यकाल पूरा होने के बाद देर नहीं करना है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट, सशक्त और स्थाई समाधान के लिए लड़ाई लड़ना है। केंद्रीय समिति के मार्गदर्शक महावीर लोहरा ने कहा कि हमारा समाज तेजी से विकास कर रहा है और आगे और भी विकास करेगा। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष दिलेश्वर लोहरा ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षित और संगठित होना जरूरी है। कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र लोहरा ने शिक्षा पर जोर दिया। केंद्रीय मार्गदर्शक राजू रामबृक्ष लोहरा ने पेसा कानून के बारे में प्रकाश डाला। वहीं मुख्य संरक्षक के द्वारा जिला समिति के पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष कुंवर लोहरा, महासचिव अमित लोहरा व कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र लोहरा शामिल हैं। वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। मंच का संचालन सुरेश लोहरा धन्यवाद ज्ञापन सरिता देवी ने की। मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष मधु लोहरा, गणेश लोहरा, केंद्रीय सचिव राजमोहन लोहरा, महाबल लोहरा, रमेश लोहरा, परमेश्वर लोहरा, लोधेर लोहरा, सुधीर लोहरा, कामेश्वर लोहरा, लालदेव लोहार, सरवन लोहरा, अजय लोहरा, महेश लोहरा, कार्तिक लोहरा, फूलदेव लोहरा, केंद्रीय महिला संयोजक सरिता देवी, अंजू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


