कुनकुरी में युवती से दुष्कर्म का मामला:सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने किया था रेप

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित खाखा (30) के रूप में हुई है। उसे कुनकुरी के आदर्श नगर से पकड़ा गया। घटना 25 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की है। पीड़िता किराए के मकान में रहती है। वह अपने कमरे के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने पानी मांगा। पीड़िता ने दरवाजा थोड़ा खोलकर पानी की बोतल दी। आरोपी ने बोतल फेंककर जबरन कमरे में घुस गया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने 26 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोपी का हुलिया बताया – गोरा रंग, 5 फीट कद और 25-30 वर्ष की उम्र। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने खुद मामले की मॉनिटरिंग की। पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला पुलिस ने कुनकुरी के 15 वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में संदिग्ध की धुंधली तस्वीर मिली। यह पीड़िता के बताए हुलिए से मेल खाती थी। पुलिस ने संदिग्ध की हाइट और चाल-ढाल की बारीकी से जांच की। मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय कर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई। इसी आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आदर्श नगर इलाके में छापेमारी की और अंकित खाखा को हिरासत में ले लिया। पहचान परेड के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। पूछताछ के दौरान अंकित ने अपने अपराध को कबूल कर लिया। पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, यह एक बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामला था। पुलिस टीम ने संयम, सतर्कता और पेशेवर तरीके से काम करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *