कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का महाकुम्भ:7 दिनी रुद्राक्ष महोत्सव शुरू… लाखों भक्त पहुंचे, तीन डोम और 11 टेंट हुए फुल

कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हो गया। सुबह बाबा की आरती के बाद इसकी शुरुआत हुई। पहले ही दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक रही कि तीनों डोम और 11 टेंट भी कम पड़ गए। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने 11 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का फैसला लिया है। सोमवार रात भी लोग ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से यहां पहुंचे। इस बार अंदाज लगाया जा रहा है कि प्रयागराज से लौटते समय कई लोग कुबेरेश्वर धाम से होते हुए जाएंगे। 11 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव: रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सीहोर रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया गया है। उज्जैन से भोपाल के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन अब सभी स्टेशनों पर रुकेगी। जाम न लगे इसलिए फोरलेन वन-वे रखा गया मंगलवार को भी फोरलेन वन-वे रखा गया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। भोपाल के पास मुबारकपुर से इन वाहनों को श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए देवास भेजा जा रहा है। इसी तरह देवास से भोपाल आने वाले भारी वाहनों को भी इसी रूट से निकाला गया। पुलिस ने रात 12 बजे के बाद मुबारकपुर से सीहोर और देवास से आष्टा की ओर वाहनों को निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *