भास्कर न्यूज| नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता ग्रामीण सड़क पर चलने वाले गिट्टी-बोल्डर लदे भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए रविवार को बैठक आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित ग्रामीण पुरुष व महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।कुमिरता गांव के चबूतरे में आयोजित बैठक के दौरान बताया गया कि ग्रामीण सड़क से होकर नियमित रूप से गिट्टी-वोल्डर लदे डंपर और हाइवा गाडिय़ां चलती है।भारी वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी वाहनों के परिचालन से उड़ते धूलकण घरों के भीतर प्रवेश करने लगा है।ग्रामीण सड़क पर हमेशा सड़क दुर्घटना की संभवना बनी रहती है।बैठक में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि सड़क पर दिनभर गाडिय़ां चलने के कारण नजदीकी नदी में स्नान के लिये चलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों को कब दुर्घटना का शिकार होना पड़ जाए इसके लिए सैब भय बने रहता है।बैठक में आगामी आठ फरवरी के दिन होने वाले ग्रामसभा में ग्रामीण मुंडा व पंचायत मुखिया को बुलाकर वाहन मालिकों की वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखने के लिये रणनीति बनाई जाएगी।बैठक में इयान ग़ोप, शैलेश बेहरा,मानस बेहरा, चैतन चांपिया, मधुसूदन ग़ोप,मुकेश ग़ोप,सुजीत बारीक,धीरज बेहरा,दीपक ग़ोप, दीपक पान,हरि दास, घनश्याम दास, रेवती देबी समेत ग्रामीण पुरुष व महिलाएं मौजूद थीं।


