केंद्रीय बजट 2026 पर संवाद कार्यक्रम:उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप हुए शामिल, बताया युवा शक्ति प्रेरित बजट

देवास में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट 2026 पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा जिला कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों से बजट 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बजट को देश के विकास, उद्योग, किसान और आमजन के हित में बताया। प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति प्रेरित है। इसका उद्देश्य तेज और सतत आर्थिक वृद्धि, क्षमता निर्माण और सभी क्षेत्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर मिशन, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई सेक्टर सशक्तिकरण, सेवा क्षेत्र विस्तार और नई तकनीकों में निवेश से मध्यप्रदेश में हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। पत्रकार वार्ता में मंत्री कश्यप ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर लैब, पर्यटन गाइड प्रशिक्षण, खेल प्रोत्साहन और औद्योगिक निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा बजट में वृद्धि, अधोसंरचना निवेश और नई आर्थिक जोन की स्थापना से देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने कहा कि केंद्रीय बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने जोर दिया कि इसमें गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *