नीमच में 19 वर्षीय युवती 22 दिन से लापता:रात में थाने पहुंचे परिजन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नीमच सिटी थाना क्षेत्र से 22 दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय युवती के अब तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और समाजजनों का सब्र टूट गया। शुक्रवार रात को परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री को खड़ावदा निवासी कन्हैयालाल पिता परसराम जाट बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में पुख्ता जानकारी होने के बावजूद पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना अधिकारी रोज लड़की की तलाश को लेकर टालमटोल कर रहे हैं, जिससे उन्हें अनहोनी का भय सता रहा है। आक्रोशित परिजनों और समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बालिका को नहीं ढूंढा गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस मामले में नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान का कहना है कि थाना क्षेत्र के नीमच सिटी की एक वयस्क बालिका बीते दिनों एक खड़ावदा निवासी लड़के के साथ घर से चली गई थी। पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई है और जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को उनकी लोकेशन भी मिली थी और संभवतः एक-दो दिन में उसे खोज लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *