केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आज सिरपुर दौरा कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | महासमुंद भारत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 1 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहेंगे। वे सुबह 9:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत 9.55 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 10:05 बजे सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। सिरपुर आगमन के पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत सर्किट हाउस, सिरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 1:30 बजे भोरमदेव मंदिर के हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *