केन नदी में तीन बाघ एक साथ मस्ती करते दिखे:पर्यटकों ने बनाया VIDEO, 15 जनवरी तक पन्ना टाइगर रिजर्व में बुकिंग फुल

पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से एक खूबसूरत और दुर्लभ दृश्य सामने आया है। यहां केन नदी के पानी में तीन बाघों को एक साथ खेलते और मस्ती करते हुए देखा गया। सफारी पर निकले पर्यटकों ने जब इस नजारे को देखा, तो उन्होंने तुरंत इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि केन नदी के साफ पानी में एक साथ तीन बाघों को इस तरह नदी पार करते और पानी में खेलते देखना बहुत ही कम होता है। आमतौर पर बाघ अकेले रहना पसंद करते हैं, लेकिन एक साथ तीन बाघों की यह मौजूदगी पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं थी। 15 जनवरी तक बुकिंग फुल बाघों के लगातार दिखने (साइटिंग) की खबरों का असर अब टाइगर रिजर्व की बुकिंग पर भी पड़ रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव ने बताया कि बाघों को देखने के लिए पर्यटकों में भारी उत्साह है। इसी का नतीजा है कि 15 जनवरी तक मडला, हिनौता और अकोला जैसे प्रमुख प्रवेश द्वारों की सभी सफारी बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *