केरेडारी प्रशासन स्टेशन पर रहा मुस्तैद

केरेडारी |कुर्मी समाज के द्वारा एसटी दर्जा को लेकर घोषित रेल टेका-डहर छेका आंदोलन को देखते हुए केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार व थाना प्रभारी विवेक कुमार अपने प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले कोले हाल्ट व हेन्देगीर रेलवे स्टेशन में शनिवार को दिनभर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये मुस्तैद रहे। पहले दिन रेल का परिचालन पूरी तरह से बन्द रहा वैसे इस दोनों स्टेशनों में कोई भी आंदोलनकारी नही पहुँचे। जानकारी है कि इस क्षेत्र से कुड़मी समाज राय स्टेशन, रांची में कार्यक्रम आयोजित की थी। जानकारी हो कि इनका आंदोलन 20 सितंबर से अनिश्चित कालीन तक के लिये है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *