लुधियाना| मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर अब्दुल्लापुर बस्ती स्थित बलराज सिंह गेट में एके ऑप्टिकल और अरोड़ा डेंटल क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हलका वेस्ट से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान, हलका आत्म नगर से सिमरजीत सिंह बैंस, टोनी कपूर और टोनी अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान सीबीआई इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, हरिकेश सिंह, अमरजीत सिंह और अमनजीत सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की आंखों का विस्तृत चेकअप किया और जरूरतमंदों को नजदीक के चश्मे मुफ्त प्रदान किए। इसके साथ ही दांतों की बीमारियों का चेकअप कर परामर्श दिया गया और जरूरी दवाइयां मुफ्त बांटी गईं। शिविर में आए लोगों का शुगर और ब्लड प्रेशर भी चेक किया गया।


